मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की पहल पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में वाराणसी की सुषमा गुप्ता का गायन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम गणेश वंदना इसके बाद कजरी जिसके बोल थे- बोली बोले चिरैया बिरजवासी। यह सुनकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अनूप मिश्रा ने किया।