आगामी त्यौहार के मद्देनजर रेल व्यवस्था कितनी अलर्ट है इसकों जांचने के लिए मॉकड्रिल किया गया। इसमें एनडीआरएफ की टीम ने ट्रेन में आग का सीन बनाया और यात्रियों को सुरक्षित कर सतर्कता को जांचा। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में दीपावली डाला छठ पर्व में रेलयात्रियों की भीड़ होती है लिहाजा रेल सुरक्षा को जांचा गया और एनडीआरएफ के साथ रेलवे पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखी।