जवाहर नगर कॉलोनी स्थित पीएमओ पर प्रदर्शन को पहुंचे ई-रिक्शा चालकों से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बातचीत की। चालकों से ज्ञापन लेकर प्रवीण काशी को आश्वस्त कराया कि उनकी मांगों को प्रशासन के सामने गंभीरता से रखा जाएगा। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि प्रशासन की नई नियमावली से हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है। भाजपा रोजगार देने की बजाए छीन रही है।