आने वाले पर्व देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और नागनथैया को लेकर वाराणसी में जल पुलिस और मांझी समाज के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आयोजनों में किस तरह के इंतेजाम होंगे इस पर चर्चा की गई। आपको बता दें कि बीते दिनों मांझी समाज बाढ़ की विभिषिका झेल रहा था। अब चूंकि घाट किनारे के त्यौहारों की शुरूआत हो रही है लिहाजा सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखने की अपील की गई। बैठक में प्रशासनिक अमले ने जानकारी दी कि मोटर बोट के रिनवुअल की प्रक्रिया एक दो दिन में अस्सी घाट से प्रारंभ की जाएगी एवं मांझी समाज के अध्य्क्ष प्रमोद माझी द्वारा माँ गंगा निषाद राज सेवा न्यास के द्वारा सभी बोट मालिक एवम चालको को संस्था द्वारा परिचय पत्र भी जारी किया जा रहा है।