वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने वरुणा जोन के कार्यालय में सुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का हल निकाला। इस दौरान गृहकर और फागिंग को लेकर समस्याएं सामने आई। इसके साथ ही छठ पर्व के मद्देनजर घाट वरूणा किनारे के घाटों पर नगर निगम की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बताते चलें कि मेयर जनता की समस्याओं के निदान के लिए अब वरूणा की ओर भी रूख कर रहे हैं जानकारी के अनुसार इधर की समस्याएं अछूती रह जा रही हैं लिहाजा अब यहां की समस्याएं आगे भी सुनने की बात कही और अधिकारियों को कहा कि जनता का काम हर हाल में पूरा हो।