फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभैरव अष्टमी पर बाबा श्री लाट भैरव की महाआरती, VIDEO

देवराज इंद्र जिनके पवित्र चरणों की सदैव सेवा करते हैं, जिनके मस्तक पर चंद्रमा शिरोभूषण के रूप में सुशोभित हैं, जिन्होंने सर्पो का यज्ञोपवीत अपने शरीर पर धारण किया है, नारद सहित बड़े बड़े योगीवृंद जिनका वंदन करते हैं, ऐसे काशीपुरी के स्वामी बाबा श्री कपाल भैरव प्राकट्योत्सव के अवसर पर काशी के न्यायाधीश बाबा श्री लाट भैरव का भव्य अन्नकूट भोग श्रृंगार किया गया। महाभैरवाष्टमी के अवसर पर श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के तत्वावधान में विविध कार्यक्रम किए गए। ब्रह्म मुहूर्त में भक्तों ने पंचाक्षरी मंत्र जप के साथ बाबा के विग्रह को विधिवत गोमय, गोदुग्ध, दही, घी, गंगा जल, भष्म, शहद, विभिन्न तीर्थों के जल आदि से दशविध स्न्नान कराया गया। ततपश्चात बाल रूप रजत मुखौटा को धारण कराकर नवीन वस्त्राभूषण, मुंडमाला आदि से अलंकृत कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। प्रथम पूज्य देव गणेश, हनुमानजी, अष्ट भैरव, माता काली, वाहन स्वान का भी श्रृंगार किया गया था। कपाल मोचन कुंड पर अष्ट भैरव की मनोहर झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। देर रात आचार्य रवींद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में पाक्षिक अष्टमी पूजन संपन्न हुआ। महाभैरवाष्टमी पर महाआरती का आयोजन किया गया। पुजारी नितेश पांडेय ने धूप, दीप, कपूर, लोहबान, पुष्प, वस्त्र, चंवर, जल आदि से आरती उतारी। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, पार्षद रोहित जायसवाल, बसंत सिंह राठौर, छोटेलाल जायसवाल, मुन्ना लाल यादव, छोटन केशरी, विक्रम सिंह राठौर, नंदलाल प्रजापति, रवि कुशवाहा, बच्चे लाल, आशीष कुशवाहा, हिमांशु अग्रहरि, आलोक, नवीन, संतोष बिंद, विनोद, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें