फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्वनाथ मंदिर में वीकेंड्स पर गोदौलिया और मैदागिन तक भक्तों की लाइनें, भीड़ के बीच अटकी स्कूल बसें

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 12:46 PM IST

काशी विश्वनाथ मंदिर में वीकेंड्स पर सड़क पर 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है। दूसरे राज्यों और शहरों से आने वाले दर्शनार्थियों और पर्यटकों की भारी भीड़ है। देर रात से ही श्रद्धालु मंदिर के गेट नंबर चार पर डटे हैं। मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। आज गोदौलिया और चौक से लेकर धाम तक भक्तों की लंबी कतारें लगीं हैं। भक्तों को दर्शन पाने में 2 घंटे तक लग जा रहे। वहीं भक्तों की भारी भीड़ के बीच कई स्कूल बसें, कार और वाहन फंसे रहे। मंदिर प्रशासन के अनुसार भीड़ के चलते सुगम दर्शन का ऑफलाइन टिकट बुकिंग बंद किया गया है। सभी सामान्य तरीके से मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें