अस्सी घाट बनारस में मानवता प्रेम सहिष्णुता का सन्देश देते हुए खुलेआम गले मिलने का आयोजन ' फ्री हग डे ' बैनर के साथ बुधवार को हुआ। बनारस क्वियर प्राइड समूह ने प्राइड माह के अंतर्गत होने वाले आयोजनों की श्रृंखला में यह आयोजन किया। लैंगिक मुद्दो पर समझ और जागरूकता के लिए बनारस क्वीयर प्राइड शीर्षक से होने वाले आयोजन मेंछात्रों, युवाओं से भरे अस्सी घाट पर फ्री हग लिखे हुए पोस्टर लिए ये लोग कौतुहल और आकर्षण का केंद्र बन गए। प्रेम और सहिष्णुता का सन्देश लिखे हुए तख्ती लिए हुए एलजीबीटी+ समुदाय के लोगों ने अपनी पहचान को बताते हुए कि हम समलैंगिक, ट्रांस जेंडर परसन, क्वियर, नॉन बाइनरी आदि की पहचान रखते हैं। क्या इस पहचान के साथ हमको अपनाएंगे गले लगाएंगे? इसके बाद आगे बढ़के सबसे पहले घाट पर आरती के लिए दीया बेचने वाले और गुब्बारे बेचने वाले गरीब बच्चों को गले लगाया गया। पैसे न होने की वजह से धर्मशाला होटल में न जा सकने वाले तीर्थ्यतात्रियो को गले लगाया गया जो की ग्रामीण क्षेत्रों से दर्शन पूजा के लिए आए हुए है।