फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजातालाब तहसील में तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं की हड़ताल, न्यायालय का बहिष्कार कर पढ़ी हनुमान चालीसा; VIDEO

वाराणसी के तहसील राजातालाब में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायालय का बहिष्कार करते हुए सभी न्यायिक कार्यों से दूरी बनाई और तहसील परिसर में आकस्मिक बैठक के बाद धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की और नियम-कानून की पुस्तकों के बजाय सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि भगवान हनुमान विवेक और न्याय के प्रतीक हैं तथा उनके सामूहिक पाठ से सभी में सद्बुद्धि और विवेक का संचार हो। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसका सकारात्मक प्रभाव उप जिलाधिकारी पर भी पड़ेगा। तहसील राजातालाब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि गत दिनों उप जिलाधिकारी राजातालाब ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अधिवक्ताओं के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार उप जिलाधिकारी पहले भी कई बार कर चुके हैं। इस बार अधिवक्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं और सम्मान की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा। धरने को कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रामजी सिंह, सर्वजीत भारद्वाज, श्रीलाल यादव, प्रदीप कुमार सिंह और अजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की एकजुटता बनाए रखने और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। धरना-प्रदर्शन में मनीष कुमार सिंह, निशा उपाध्याय, अंजू कुमारी, आशीष कुमार, आनंद पटेल, बाबर अली साबरी, रामचंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। आंदोलन के चलते तहसील में न्यायिक कार्य प्रभावित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें