महाकुंभ पर इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ के सारे रिकाॅर्ड टूट जाएंगे। यह संभावना मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने जताई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महाकुंभ में महाशिवरात्रि के कई मायने हैं। भक्त भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए लालायित हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन नागा साधु भी दर्शन के लिए आते है तो इस कारण तीन से चार घंटे तक आम श्रद्धालु पूजन नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा हो रही है, इस कारण हम लोगों से करबद्ध अपील कर रहे हैं कि बच्चे, बूढ़े और बीमार घर पर रही कर ही बाबा का ऑनलाइन दर्शन करें।