धर्म संगठन श्रीकाशी विद्वत परिषद के नाम से इस दिनों एक लेटर वायरल हो रहा है। इसमें चरित्रहीन शब्द के मायने परमात्मा का अवतार बताया गया है। इस लेटर को विद्वत परिषद के पदाधिकारियों ने फर्जी करार किया है। किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का आरोप है कि पिछले महीने भगवान श्रीकृष्ण को चरित्रहीन बोलकर विवादों में आए महा ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी ये फर्जी लेटर वायरल करा रहे हैं। इसको लेकर किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी अपने समर्थकों के साथ लंका थाना में शिकायत पत्र देकर दिनेश कुमार गर्ग के खिलाफ कारवाई की मांग की हैं।