फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्वनाथ धाम में CEO ने दिव्यांग एवं बुजुर्गों से जाना दर्शन का हाल, बच्चों में टाॅफी-चाॅकलेट बांटे

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का सिलसिला निरंतर जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के दौरान मंदिर न्यास उनकी सुविधाओं और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए जरूरत अनुसार न्यास के अधिकारी उन्हें सहयोग भी उपलब्ध करा रहे हैं। मंदिर के सीईओ श्री विश्व भूषण धाम में समय- समय पर भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। वो स्वयं कतार में लगे श्रद्धालुओं के पास पहुंचकर उनसे व्यवस्था का फीडबैक लिया और सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए उनके सुझाव भी ले रहे हैं। बुधवार की शाम को धाम में भ्रमण के दौरान सीईओ ने कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं और गोद में बच्चे लेकर कतार में लगे श्रद्धालुओं के लिए न्यास की टीम लगाकर उनका सुगम दर्शन कराया। धाम में पधारे बुजुर्ग, दिव्यांग एवं गोद में बच्चे लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए न्यास की टीम लगाकर सुगम दर्शन कराया। उन्होंने न्यास के कार्मिकों को धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सेवा भाव से समुचित व्यवस्था करते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने धाम में पधारे बाल भक्तों के बीच पहुंच कर बड़े ही आत्मीय तरीके से मुलाकात कर महादेव के आशीर्वाद के तौर पर उन्हें टाफी, चाकलेट उपलब्ध कराए। महादेव का आशीर्वाद पाकर बाल भक्तों ने हर हर महादेव का जोरदार उद्घोष किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें