काशी विरासत संरक्षण समिति द्वारा आयोजित काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में भरतनाट्यम नृत्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ ।बी.एच.यू. की छात्रा कुमकुम रस्तोगी और एस.एन.परफॉर्मिंग आर्ट्स की छात्रा भूवि केशरी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें उन्होंने सर्वप्रथम आलारिपु और भो शम्भो पर नृत्य प्रस्तुत किया। श्रोतागणो ने खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन काशी विरासत संरक्षण समिति के सदस्य अनूप मिश्रा ने किया।