फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के नमो घाट पर काशी वंदन कार्यक्रम का आयोजन, बिखरी संगीत की छटा, छात्राओं ने सुनाया गंगा लहरी

चैत्र नवरात्र पर बुधवार को नमोघाट पर काशी वंदन में वसंत कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुति दी। छात्राओं ने गायन की शुरुआत गंगा लहरी... से की। इसके बाद दूसरी प्रस्तुति में लहर लहर लहराए..., जय भगवती देवी..., निशुंभ-शुंभ मर्दिनी... के बाद चैती राम जी लिहले जनमवा... सुनाया। समापन पचरा निमिया की डाल... से किया। कलाकारों में आकांक्षा, अक्षता, शान्वी गुप्ता, अंजलि चौधरी, खुशी मिश्रा, दिव्या सिंह, वंदना चौबे, सुषमा यादव शामिल रहे। अगली प्रस्तुति सितार वादन की रही। मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार वर्मा, हनुमान कुमार, डॉ. अमनदीप कौर ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन सोनाली शुक्ला, धन्यवाद ज्ञापन अनूप मिश्रा और संयोजन अंशुमन महाराज ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें