लहुराबीर स्थित एक ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी मुन्ना लाल गुरुवार को आभूषण एक बैग में भरकर सुड़िया जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में दो लोगों ने मुझसे बोरिया पकड़ने के लिए मदद मांगी। मैंने उनके साथ बोरी को पकड़ लिया। वह लोग काफी बात कर रहे थे। इसके बाद वे लोग चले गए लेकिन मेरा बैग भी गायब था। भुक्तभोगी के अनुसार, बैग में सोना और हीरे थे। कुल माल पांच-सात लाख का रहा होगा।