फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भारतीय क्रिकेट टीम की जीत को लेकर बाबा विश्वनाथ व गौरी केदारेश्वर का जताया आभार

भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के फाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने को लेकर काशी में जश्न का माहौल है। बाबा विश्वनाथ की विशेष पूजा की गई। साथ ही जीत के लिए उनका आभार जताया गया। इस जीत से पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ाने के अवसर पर नमामि गंगे ने रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान गौरी-केदारेश्वर की आरती उतारी। इस दौरान भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर लेकर गौरी-केदारेश्वर का अबीर-गुलाल से पूजन किया गया। केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर मंदिर में माता गौरा के ससुराल जाने के अवसर पर खूब अबीर- गुलाल बरसे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें