फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की सीमा पर राष्ट्रगान गाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस, VIDEO

कैलाश मानसरोवर यात्रा में शामिल भारतीय दल ने 79वां स्वतंत्रता दिवस चीन की सीमा पर राष्ट्रगान गाकर मनाया। लिपिंग बॉर्डर के मुख्य द्वार पर बनारस से यात्री दल के साथ सभी प्रांतों के यात्री भी राष्ट्रगान में शामिल हुए। इस दौरान वाराणसी के सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले भारतीय श्रद्धालुओं ने स्वतंत्रता दिवस को खास और यादगार बना दिया। समूह में भारत के सभी प्रांतों से आए नागरिक मौजूद थे, जो अपने देश के प्रति सम्मान और गर्व से ओत-प्रोत थे। कैलाश मानसरोवर की यात्रा में शामिल ओंकार सिंह तंवर ने बताया कि यह हम सबके लिए गर्व की बात थी कि हमने चीन की सीमा पर राष्ट्रगान कर देशभक्ति का संदेश दिया। संचालन अनुज पांडेय ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें