वाराणसी के लक्सा क्षेत्र से खाटू श्याम ध्वजयात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों का उत्साह देखने को मिला। हाथ में ध्वज लेकर भक्तों ने जयकारा लगाया और उत्साह प्रकट किया। बता दें कि श्रीश्याम मंडल की ओर से फागुन महोत्सव पर श्रीश्याम मंदिर में रंग-बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी सजाई गई और मंदिर परिसर को भी सजाया गया। रात्रि में जागरण हुआ रात भर भजन चालों चालो रे खाटू धाम चाला कीर्तन की है गाया गया और भक्ति भाव प्रकट किए गए।