कज्जाकपुरा स्थित रामबाग में अग्रहरि समाज वाराणसी महानगर की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि सुभाष अग्रहरि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।तदुपरांत गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।एक के बाद कई प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर अशोक तिवारी, मदन अग्रहरि, रामभजन अग्रहरि, हरिलाल अग्रहरि, पारस अग्रहरि, उदितनारायण अग्रहरि आदि रहें।