वाराणसी जिले में 12वीं के छात्र हेमंत कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद बुधवार को शव पहुंचने पर घरवालों ने एंबुलेंस रोक दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शिवपुर थाना क्षेत्र के सिंधोरा मार्ग पर नटिनिया दाई मंदिर के पास लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर पीएससी एवं पुलिस फोर्स की भारी तैनाती रही।