वाराणसी जिले में फुलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार स्वास्थ्यकर्मी अतुल कुमार गुप्ता (32) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, परिजनों ने पिंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया।