गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा सेवा निधि की ओर से आरती स्थल पर लगे खंभों से झालर, लाइट, बैनर और छतरियां हटा दी गई हैं। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो इसी सप्ताह आरती स्थल को भी शिफ्ट करना पड़ सकता है। गंगा का जलस्तर इधर एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। जल पुलिस प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर लगातार निगरानी की जा रही है। नावों से भी गश्त कराई जा रही है। नौकायन करने वालों को लाइफ जैकेट पहनने की हिदायत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरी टीम पूरी तरह सतर्क है।