फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया, VIDEO

भीषण गर्मी को देखते हुए वाराणसी के मैदागिन चौराहे पर बुधवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी महानगर के गुरु गोरक्षनाथ मंडल के तत्वावधान में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। “नर सेवा नारायण सेवा” की भावना के साथ आयोजित इस पहल का उद्घाटन विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला और कोतवाली थाना प्रभारी दया शंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप पाण्डेय, महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरि, मंडल संयोजक गणेश वर्मा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी संतोष सैनी, भाजपा नेता आकाश जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता हरि मोहन पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान गोरक्षनाथ, दिग्विजयनाथ, अवेद्यनाथ और योगी आदित्यनाथ के जयघोष के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राहगीरों को राहत देने के लिए प्याऊ संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें