फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में गंगा के स्वच्छता अभियान से जुड़ विदेशी पर्यटक, उठाई गंगा स्वच्छता की तख्ती, दिया जागरूकता संदेश

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 02 Dec 2024 12:44 PM IST

घाट को भ्रमण करने वाले विदेशी अब गंगा स्वच्छता का संदेश देकर इस मुहिम से जुड़ते नजर आ रहे हैं। नमामि गंगे की टीम ने दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में विदेशी पर्यटकों ने सक्रिय भागीदारी की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तख्तियाँ उठाई। विदेशी पर्यटकों द्वारा स्वच्छता के लिए की जा रही जागरूकता को देखकर आम जनमानस ने भी स्वच्छता का संकल्प लिया। नमामि गंगे के काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के नेतृत्य चल रहे अभियान में अमेरिका से पधारे पर्यटकों ने स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्ती लेकर लोगों को जागरूक किया। अमेरिकी पर्यटक काशी के घाटों के अप्रतिम सौंदर्य को देखकर अभिभूत नजर आए। पर्यटकों ने नमामि गंगे के कार्यों की प्रशंसा भी की । गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा सनातनी संस्कृति की आत्मा हैं। विदेशों से आने वाले लाखों पर्यटक पुण्य सलीला सुरसरि सदानीरा का दर्शन करना और इनके तट पर निवास करना पसंद करते हैं । गंगा हमारी आस्था भी हैं और आजीविका भी । गंगा का संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें