सनातन धर्म की मान्यताएं विदेशियों को लुभा रही हैं। दीपावली के महापर्व पर अमेरिकी जोड़े ने गंगा किनारे सात फेरे लिए। अमेरिका के मेक्सिको के रहने वाले सिमोन एड्रियन सैंडोवाल पिनेडा और लुसिंदा मारिया टोरेस मेरिना ने अपनी शादी के 25 वें साल को यादगार बनाने के लिए अहिल्याबाई घाट पर हिंदू रीति रिवाज से दोबारा विवाह किया।