वाराणसी जिले में चौक थाना अंतर्गत लक्खी चबूतरा मोहल्ले में जिस भवन में बृहस्पतिवार को आग लगी थी, शुक्रवार सुबह दोबारा उसी भवन में अचानक आग लग गई। दमलक की एक गाड़ी ने पतली गलियों में पाइप के सहारे आग पर काबू पाया। वहीं सफाई कर्मी से भवन के अंदर पड़े कूड़े के ढेर को हटवाया।