वाराणसी के बेनियाबाद क्षेत्र में बकरीद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग बकरों की खरीदारी और उनकी देखभाल में जुटे हैं। कई लोग बकरों को सजाने-संवारने और हरियाली कराने में लगे दिखाई दिए। त्योहार को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है।