जलकल परिसर में 3700 से अधिक सोलर पैनल लगाए गए हैं। 19 करोड़ की लागत से 14400 स्क्वायर मीटर जमीन में सोलर पैनल लगाए गए हैं। इनमें 40 सोलर ट्री हैं। एक सोलर ट्री पर 10 सोलर पैनल लगे हैं। कुल 2 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इससे औसतन 7000 यूनिट बिजली पैदा होगी। इसकी कीमत 56 हजार रुपये होगी।