कोतवाली थाना क्षेत्र के कबीरचौरा स्थित नवापुरा इलाके में घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग पप्पू प्रजापति (60) की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस में आरोपी एक अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि घटना बीते रविवार की है, नवापुरा क्षेत्र में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान किशन प्रजापति (30) और 16 वर्षीय उसके भाई ने पप्पू को पकड़ कर जमीन पर पटक दिया था। हादसे में पप्पू को सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिजनों के द्वारा उनका इलाज कराया जा रहा था। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी किशन और नाबालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।