वाराणसी में साधु-संन्यासियों का आगमन शुरू हो गया है। लोहता स्थित निजी स्कूल में जूना अखाड़े संतों का जुटान होने लगा है। यहां से वे करीब 10 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालेंगे। इसके पहले स्कूल में साधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे जिलाधिकारी एस. राजलिंगम के साथ पुलिसकर्मियों ने भी प्रसाद लिया।