काशी में बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के खिलाड़ियों के घुटने खराब हो रहे हैं। महंगे जूते पहनकर प्रैक्टिस में खूब पसीने बहा रहे लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ रहा है। काशी के 25 में से 18 बास्केटबॉल कोर्ट सीमेंट या कंक्रीट के बने हुए हैं लेकिन इनकी रंगाई-पुताई ऐसी हुई है कि जैसे ये सिंथेटिक काेर्ट हैं। सात सेमी और सिंथेटिक कोर्ट हैं।