जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से कैंटोनमेंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन अंडर-7 आयुवर्ग में कृषिव और बालिका वर्ग में काव्या पाठक ने सात चक्र की बाजी में अजेय रहकर जीत हासिल की। दूसरे दिन रविवार सुबह 9 बजे अंडर-9 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के प्रथम दो चयनित खिलाड़ी सीतापुर में होने वाली प्रादेशिक शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।