धनुष और कृति सेनन बुधवार को वाराणसी पहुंचे। यहां सिगरा स्थित आईपी मॉल में एक फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं। इस दौरान कृति सेनन ने कहा कि बनारस से पूरी टीम का गहरा नाता रहा है। यहां पर अपनी खास फिल्म के लिए बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद लेने आए हैं।