फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी विश्वनाथ में भक्तों ने किया पूजन, पुलिस ने संभाला भीड़ प्रबंधन; उड़ाया ड्रोन

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 04:12 PM IST

काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन को वाराणसी में बुधवार को भी भक्तों की भीड़ लगी रही। गोदाैलिया से लेकर मंदिर तक भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मंदिर में प्रवेश मिलते ही भक्तों ने बाबा का विधि-विधान से पूजन किया। इस दाैरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी दुरुस्त रही। महाकुंभ 2025 का काशी में पलट प्रवाह जारी है, जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। वाराणसी की हृदयस्थलीय कहीं जाने वाली गोदौलिया चौराहे पर एडीसीपी सरवणन टी. ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण करने वाले को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो आप लोगों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी आप लोग अतिक्रमण कर रहे हैं। एडीसीपी ने गोदौलिया, नई सड़क एवं घाटों पर गश्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें