फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डिप्टी सीएम ने महिला के सामने जोड़े हाथ, मरीज की बदलवाई चादर

यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार शाम मंडलीय अस्पताल में पहुंचे। यहां उन्होंने इमरजेंसी और अन्य वार्डों में निरीक्षण कर मरीजों से सुविधाओं की हकीकत जानी। इस दौरान वार्ड नंबर 2 में भर्ती एक महिला मरीज के पास पहुंचे तो वहां चादर गंदा देख नाराज हो गए। महिला के सामने हाथ जोड़कर कहा कि विभागीय अफसरों की लापरवाही है। मैं चादर को तुरंत बदलवाता हूं। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही चादर बदलवाई। साथ ही इस तरह की लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई भी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसआईसी कक्ष में पहुंचे तो वहां एसआईसी हाथ जोड़कर खड़े थे तो इस पर भी आपत्ति जताई। डिप्टी सीएम ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। हम सभी परिवार के सदस्य हैं। यहीं नहीं जिला अस्पताल में इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब(आईपीएचएल) के बारे में सीएमओ से जानकारी मांगी तो वह जवाब नहीं दे सके। इस पर अपर निदेशक से तत्काल निरीक्षण कर लैब की रिपोर्ट देने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें