फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादव बंधुओं की परंपरा बहाल करने की मांग, गोवर्धन पूजा समिति ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन; VIDEO

काशी की करीब पांच दशक पुरानी पंजीकृत संस्था गोवर्धन पूजा समिति ने सावन के प्रथम सोमवार पर यादव बंधुओं द्वारा होने वाले पारंपरिक जलाभिषेक और अन्य धार्मिक परंपराओं को पूर्ववत बहाल करने की मांग उठाई है। समिति ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में सरकारी अभिलेखों में बदलाव कर यादव बंधुओं की पारंपरिक भूमिका के स्थान पर एक अन्य संस्था का नाम दर्ज कर दिया गया, जबकि पहले प्रशासनिक रिकॉर्ड में केवल यादव बंधुओं का ही उल्लेख था। समिति का कहना है कि काशी में सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक, नाटी इमली के भरत मिलाप में रथ को कंधा देना सहित कई धार्मिक आयोजनों में यादव समाज की परंपरागत भागीदारी रही है। गोवर्धन पूजा समिति इन आयोजनों में लंबे समय से नेतृत्व करती रही है, लेकिन आयोजक के रूप में किसी संस्था का नाम दर्ज नहीं था। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि गर्भगृह में यादव बंधुओं द्वारा जलाभिषेक का पूर्व निर्धारित समय फिर से बहाल किया जाए। साथ ही कॉरिडोर बनने से पहले की परंपरा के अनुसार जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं को ललिता घाट की ओर जाने की अनुमति दी जाए, जहां वे अपने पात्रों में गंगाजल भरकर सतुआ बाबा आश्रम के सामने बने द्वार से बाहर निकल सकें। समिति का कहना है कि इससे परंपरा भी कायम रहेगी और कॉरिडोर में भीड़ भी नहीं लगेगी। समिति ने उम्मीद जताई कि प्रशासन यादव समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें