फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम ब्लास्ट की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग, VIDEO

आज से 18 साल पहले बनारस कचहरी सीरियल ब्लास्ट में शहीद हुए साथियों को याद करने के लिए रविवार को दोपहर 11 बजे अधिवक्ता एकत्रित हुए। शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर मोमबत्ती जलाए। शहीद भोला सिंह अमर रहे, शहीद ब्रह्मप्रकाश शर्मा अमर रहे, शहीद बुद्धि राज पटेल अमर रहे... के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अधिवक्ताओं में बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री शशांक श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, संयुक्त मंत्री सीबीए सत्य प्रकाश सिंह सुनील, राहुल श्रीवास्तव,अंकुर प्रकाश आदि रहे। बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि 18 साल बाद भी बम ब्लास्ट के आरोपियों के पकड़े न जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है और जिला जज को लिखित प्रत्यावेदन देकर जांच सीबीआई को देने की मांग की है। साथ ही कचहरी की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें