फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

अहरौला के बिलारी लखनपुर गांव के कैप्टन चन्द्र प्रकाश सिंह की माता ललिता देवी की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीश्री 1008 दुर्वासा महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन संत मौनी बाबा के कृपापात्र संत शुभमदास तो विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता आरपी राय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश स्वरूप गजराज का अतिथियों द्वारा पूजन अर्चन किया गया। आमंत्रण पर पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता आरपी राय ने कहा यह कैप्टन चन्द्र प्रकाश सिंह बंधुओं की अनूठी पहल है। समाजिक सरोकारों की यह मिसाल है। इस दौरान गरीबों में कंबल का भी वितरण किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें