मिर्जामुराद क्षेत्र के मुबारकपुर (गनेशपुर) गांव में रविवार को सुबह घर के कमरे में चारपाई के पास एक महिला का पड़ी लाश देखी गई। जिसमें महिला के अस्तव्यस्त कपड़े को देखते हुए लोगों ने अनहोनी के साथ ही हत्या का आशंका जताई। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।