फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिना अनुमति के डांडिया नाइट्स, पुलिस ने रोका तो जमकर हुआ हंगामा, सड़क जाम

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सीर गोवर्धनपुर स्थित लोटयूबीर इलाके में स्थित गंगेज पलाम लॉन में मेट्रिक इवेंट्स के नाम से आयोजकों ने डांडिया नाइट्स का आयोजन करवाया, लेकिन कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली। जिसके बाद शनिवार शाम आयोजन के पहले लंका थाने की पुलिस लॉन पर पहुंचकर अनुमति न होने के कारण आयोजन रोकवा दिया। जिसके बाद लॉन के गेट पर ही युवक-युवतियों का जमावड़ा होने लगा। आयोजकों द्वारा लोगों को कार्यक्रम होने का आश्वासन देने लगे। आयोजन न होने के कारण हंगामा होने लग। लोग अपने पैसे की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार आयोजकों ने करीब 1000 पास बेचा था। बीएचयू के छात्रों के लिए 99 रुपये में ही पास बेचा दिया कया था। जबकि बाहरी लोगों के लिए 199 रुपये का पास बेचा गया था। हंगामे के कारण भगवानपुर डाफी मार्ग और सीरगोवर्धनपुर इलाके में घंटों जाम लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें