प्रदेश व्यापी अभियान ऑपरेशन 'Cy-Vazra' के तहत वाराणसी पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा किया गया है। इस मामले में 21 महिलाओं सहित कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम सेल, प्रतिबिंब टीम और भेलूपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। गिरोह के संचालक सहित सभी आरोपियों को 30 जुलाई को शाही टावर बिल्डिंग, महमूरगंज में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह की कार्यप्रणाली थी कि वह शेयर बाजार, व्यापार और निवेश में रुचि रखने वाले लोगों के आंकड़े एकत्र करता था।