महाकुंभ पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के बावजूद वाराणसी में सभी रेल स्टशनों पर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है। रविवार को भी हालत यह रही है कि बोगियां खचाखच भरी हुई थीं। पूर्वोत्तर रेलवे से होकर 23 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। गोरखपुर, छपरा, मऊ, बलिया गाजीपुर के अलावा सिटी, कैंट और बनारस स्टेशन से होकर महाकुंभ यह ट्रेनें आवाजाही करेंगी। 05004 गोरखपुर-झूंसी मेला गोरखपुर से रात 9.30 बजे चलेगी। झूंसी से सुबह 9 बजे 05101 झूंसी-छपरा चलाई जाएगी। दोपहर 1.45 बजे 05110 झूंसी-बनारस मेला विशेष झूंसी से चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बनारस स्टेशन से सुबह चार बजे 05113 बनारस-झूंसी मेला, सुबह 8 बजे 05109 बनारस-झूंसी मेला, दोपहर 12.30 बजे 05105 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल और 05107 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल बनारस से रात 8.30 बजे चलाई जाएगी।