कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में गंगा घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। अस्सी से राजघाट के साथ ही गंगा गोमती के संगम पर भी स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान गोदौलिया चौराहे पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी।