फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च, गृहमंत्री के बयान का विरोध

बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पूर्व में दिए गए वक्तव्य से आक्रोशित कांग्रेस शहर कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च निकालकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार व गृह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। अंत में गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। पार्टी की प्रदेश महासचिव सरिता पटेल ने कहा कि देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों का उपहास उड़ाना, उनकी निंदा करना और उनकी विरासत को मिटाना ही भाजपा का काम रह गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्र निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू की निंदा करते-करते ये लोग बाबा साहब के अपमान पर उतर आए हैं। इसके लिए इनको देश माफ़ नहीं करेगा। चेताया कि यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक अमित शाह को गृहमंत्री पद से बर्खास्त नहीं कर दिया जाता है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस इस देश से नफरत की राजनीति को समाप्त करके ही दम लेगी चाहे उसे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब पर गृहमंत्री की आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी से पूरा देश मर्माहत और शर्मसार है। भाजपा और उनके नेता इस मुद्दे पर माफी मांगने की बजाए लोगों को गुमराह करने में लगे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें