नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई, 137 सीईटीएफ 39 जीटीसी गंगा टास्क फोर्स व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि नमामि गंगे योजना के माध्यम से काफी प्रयासों के बाद मां गंगा के जल को निर्मल बनाएं रखने का कार्य जारी है। कहा कि हमें गंगाजल को आचमन योग्य बनाना है। श्रद्धालुओं ने हमें गंगासेवा का अवसर दिया है। गंगा की सफाई ही पूजा है इस वाक्य को मंत्र के रूप में ध्यान में रखते हुए सभी को भागीदारी करनी चाहिए।