फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव, मौके पर पुलिस पहुंची; VIDEO

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में एक कुएं पर कब्जे को वेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि कुआं सरकारी है, इसके बावजूद कुछ लोग उस पर अपना दावा कर बाउंड्री करवा रहे हैं। दोपहर में जैसे ही बाउंड्री का काम शुरू हुआ, लोगों ने विरोध जताया और तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कुएं पर पहले से ही सरकार की ओर से टिन शेड लगाया गया है, जिससे यह सार्वजनिक उपयोग में रहा है। इसके बावजूद कब्जे की कोशिश की जा रही है। वहीं, बाउंड्री करा रहे पक्ष का कहना है कि उनके पास जमीन से संबंधित वैध कागजात हैं और उसी आधार पर निर्माण कराया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और कुछ लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जमीन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कुआं सरकारी है या निजी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें