मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार तथा डीजीपी प्रशांत कुमार पीएम के आगमन से पहले काशी पहुंचें। उन्होंने कमिश्नरी सभागार में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद अधिकारियों द्वारा 50 फैंटम दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया। मुख्य सचिव तथा डीजीपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में महिलाओं की स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित वातानुकूलित कैंटीन/जलपान गृह काशी प्रेरणा कैफे का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा महिला समूहों से वार्ता भी की गई।