केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 10वीं में अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जिसमें रट्टा मारने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रश्नपत्र कठिन रहा। जबकि नियमित करंट अफेयर्स में अपडेट रहने वाले वालों के लिए 20 नंबर का सवाल आसान रहा।