बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक का चौथा तल और पांचवां तल हृदय रोग विभाग को आवंटित करने की मांग के लिए प्रोफेसर ओमशंकर का अनशन 13वें दिन भी जारी रहा। अनशन के समर्थन में जहां गाजीपुर के जमानियां स्थित हिंदू पीजी कॉलेज के छात्रों ने मार्च निकाला वहीं विश्वविद्यालय परिसर में भी शाम को मशाला जुलूस निकालकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।