दालमंडी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं पुनर्विकास परियोजना के तहत शनिवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया गया। बकरीद के मद्देनजर कुछ दिनों से रुकी कार्रवाई को दोबारा गति देते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 15 मकानों को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।